अब WhatsApp से घर बैठे डाउनलोड करें अपना आयुष्मान कार्ड –  नया और आसान तरीका 2026

अब WhatsApp से घर बैठे डाउनलोड करें अपना आयुष्मान कार्ड –  नया और आसान तरीका

अब आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो अब इसके लिए किसी CSC सेंटर या साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है | अब आप केवल अपने  WhatsApp के माध्यम से कुछ ही मिनटों में अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं |

WhatsApp के माध्यम से आयुष्मान कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

अब WhatsApp से घर बैठे डाउनलोड करें अपना आयुष्मान कार्ड

Step 1: आयुष्मान भारत की वेबसाइट खोलें

सबसे पहले आयुष्मान भारत की वेबसाइट PMJAY पर जाएँ | वेबसाइट के होम पेज पर आपको  WhatsApp का विकल्प दिखाई देगा | उस QR Code  को अपने WhatsApp से स्कैन करें |

Step 2: WhatsApp चैट शुरू करें

QR Code स्कैन करने के बाद आयुष्मान भारत का आधिकारिक WhatsApp चैट खुल जाएगा | अब उस पर  Hi  लिखकर मैसेज भेजें |

Step 3: अपनी भाषा चुनें

इसके बाद आपके सामने भाषा चुनने का विकल्प आएगा | आप अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी, English भाषा चुन सकते हैं |

Step 4: My Ayushman Card  विकल्प चुनें

अब कई सेवाओं की सूची दिखाई देगी  जैसे Eligibility Check, Wallet Balance आदि | इनमें से My Ayushman Card विकल्प पर क्लिक करें | इसके बाद आयुष्मान कार्ड कई सर्विस खुलेंगी |

Step 5: Download Ayushman Card को चुनें

इसके बाद Download Ayushman Card का विकल्प को चूने और Submit करे इसके बाद अब आपको Enter Details के आप्शन क्लिक करना है |

Step 6: अपनी जानकारी भरें

अब आपको अपनी जानकारी भरनी होगी |

  • सबसे पहले अपना State (राज्य) चुनें |
  • यदि आपके पास ABHA (आभा) नंबर है, तो उसे दर्ज करें |
  • यदि ABHA नंबर नहीं है, तो आधार नंबर दर्ज करें |
  • इसके बाद Validate Details पर क्लिक करें |

Step 7: विवरण सत्यापित करें

अब Validate Details का विकल्प आएगा | उस पर क्लिक करें |

Step 8: OTP सत्यापन करें

अब आपके आधार कार्ड से रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजी जाएगी | प्राप्त OTP दर्ज करके  Submit  कर दें |

Step 9: WhatsApp पर मिलेगा PDF

OTP सत्यापन पूरा होते ही आपके WhatsApp पर आयुष्मान कार्ड की  PDF  भेज दी जाएगी | आप इस PDF को डाउनलोड करके अपने मोबाइल में सुरक्षित रख सकते हैं |

आयुष्मान कार्ड का प्रिंट कैसे निकालें?

डाउनलोड की गई PDF का प्रिंट आप किसी भी CSC सेंटर, साइबर कैफे या फोटो स्टूडियो से निकलवा सकते हैं | यदि आपके पास प्रिंटर है, तो आप घर पर भी प्रिंट निकाल सकते हैं |

 

Leave a Comment