उत्तर प्रदेश फ्री बोरिंग योजना 2026 आवेदन कैसे करें, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया
अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं और तो आप अपने खेत की सिंचाई के लिए बोरिंग करवाने पर पचास हजार से एक लाख तक का खर्च करने की चिन्ता कर रहे हैं | तो अब आपके लिए मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना मे ( फ्री बोरिंग योजना ) एक महत्वपूर्ण योजना है | इस योजना के माध्यम से पात्र किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जाती है |

योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है | ताकि खेतों में समय समय पर पानी पहुँच सके और कृषि उत्पादन में वृद्धि हो सके | जिन किसानों के खेतों तक सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, अब उनके लिए यह योजना काफी लाभदायक हो सकती है |
कौन कौन लोग आवेदन कर सकता है?
इस योजना के लिए आवेदन करने वाले किसान को निम्न शर्तें पूरी करनी होगी |
- आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है |
- आवेदक किसान होना चाहिए |
- आवेदक के नाम पर कृषि भूमि दर्ज होनी चाहिए |
- किसान को PM-Kisan पंजीकरण भी होना चाहिए |
- फैमली id होनी चाहिए या राशन कार्ड होना चाहिए |
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय सामान्यतः निम्न दस्तावेजो की आवश्यकता होती है |
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- खतौनी/खसरा/भूमि अभिलेख
- आवेदक के हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान
- राशन कार्ड या फैमिली आईडी (यदि उपलब्ध हो)
- अन्य दस्तावेज, यदि विभाग द्वारा मांगे जा सकते है |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना की वेबसाइट पर जाएं | वहाँ नया आवेदन विकल्प चुनकर अपना नया अकाउंट बनाएं | अकाउंट बनाने के लिए अपना नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करें | सफलता पूर्वक पंजीकरण होने के बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करें |
आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी को सावधानी पूर्वक भरें | सबसे पहले योजना का चयन करें फिर अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे- पिता या पति का नाम, जाति, लिंग तथा पत्राचार का पता भरें | इसके बाद उस खेत का पूरा विवरण दर्ज करें जहाँ आप बोरिंग कराना चाहते हैं | खेत का जिला तहसील, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव तथा खसरा संख्या सही-सही भरें |
इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित आकार (Size) और फ़ॉर्मेट में अपलोड करें | अंत में बैंक की जानकारी भरकर आवेदन की पूरी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें और फिर आवेदन सबमिट कर दें |
आवेदन के बाद क्या करना होगा?
ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदन की हार्ड कॉपी (प्रिंट आउट) निकाल लें | इस प्रिंट आउट के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियां संलग्न करें |
इसके बाद अपने नजदीकी संबंधित ब्लॉक कार्यालय या लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय में आवेदन जमा करें | विभाग द्वारा आपके आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा | आवश्यकता पड़ने पर खेत का निरीक्षण भी किया जा सकता है |
यदि आपका आवेदन सभी नियमों के अनुसार सही पाया जाता है | तो आवेदन स्वीकृत हो जायेगा | स्वीकृत होने के बाद विभाग द्वारा आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और योजना के नियमों के अनुसार आपके खेत में बोरिंग कराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी |