PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी – स्टेटस चेक और नई eKYC प्रक्रिया मोबाइल से करे

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी – स्टेटस चेक और नई eKYC प्रक्रिया

1. PM किसान की 23वीं किस्त जारी

केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त  20 जून से सभी के किसानो के बैंक खाते मे भेजनी शुरू कर दी गई है | यदि आपके खाते में अभी तक राशि नहीं आई है | तो सबसे पहले अपना स्टेटस अवश्य जांचें |

2. किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आपके खाते में किस्त नहीं आई है, तो PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट या  PM Kisan Mobile App में जाकर Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें | वहां अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके आसानी से भुगतान की स्थिति देख सकते हैं |

3. अगर eKYC Pending दिखे तो क्या करें?

यदि स्टेटस में eKyc Pending या eKYC Required दिखाई देता है | तो आपकी eKYC पूरी नहीं हुई है | ऐसी स्थिति में अगली किस्त प्राप्त करने के लिए जल्द से जल्द eKYC कराना आवश्यक है |

4. अब eKYC का तरीका बदल गया है

पहले eKyc PM Kisan की वेबसाइट से की जा सकती थी, लेकिन अब वेबसाइट पर यह विकल्प उपलब्ध नहीं है। अब किसान PM Kisan Mobile App के माध्यम से Face Authentication द्वारा eKYC कर सकते हैं |

5. Face Authentication से eKYC कैसे करें?

  • गूगल प्ले स्टोर से PM किसान Mobile App डाउनलोड करें |
  • इसके साथ Aadhaar FaceRD (Face Authentication) ऐप भी इंस्टॉल करें |
  • PM Kisan App खोलें और Face Authentication eKYC विकल्प चुनें |
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें |
  • मोबाइल के कैमरे से Face Scan पूरा करें |
  • सफल सत्यापन के बाद आपकी eKYC पूरी हो जाएगी

6. क्या OTP जरूरी है?

इसमें आपको कोई OTP की जरूरत नही Face Authentication के माध्यम से eKYC करने के लिए OTP की आवश्यकता नहीं होती। यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तब भी आप Face Scan के जरिए eKYC कर सकते हैं | या करवा सकते है |

7. जरूरी सलाह

यदि आपकी 23वीं किस्त अभी तक नहीं आई है, तो पहले अपना स्टेटस जांचें | यदि eKYC लंबित है | तो तुरंत PM Kisan Mobile App और Aadhaar FaceRD App की मदद से Face Authentication द्वारा eKYC पूरी करें, ताकि आपकी अगली किस्त बिना किसी रुकावट के आपके बैंक खाते में पहुंच सके |

8. खुद से eKYC नहीं हो रही?

यदि आप स्वयं eKyc नहीं कर पा रहे हैं या Face Authentication में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो अपने नजदीकी CSC (Common Service Centre) पर जाकर आसानी से eKYC करवा सकते हैं | csc पर आप अपने फिंगर से भी eKYC करवा सकते है |

Leave a Comment