उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन में बड़ा बदलाव – अब परिवार रजिस्टर की नकल के बिना भी कर सकेंगे आवेदन
अगर आप उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन के लिए नया आवेदन करना चाहते हैं, या आपके परिवार में कोई 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का व्यक्ति वृद्धा पेंशन बनवाना चाहता है, तो उसके लिए सरकार ने एक नया बदलाव किया है | पहले आयु प्रमाण के लिए परिवार रजिस्टर की नकल या शिक्षा से संबंधित कोई प्रमाणपत्र अपलोड करना जरूरी होता था | लेकिन अब सरकार ने इसमें एक नया विकल्प जोड़ दिया है, जिससे वृद्ध लोगों को काफी सुविधा मिलेगी |

पहला बदलाव नया “अन्य” (Other) विकल्प जोड़ा गया
पहले आयु प्रमाण के लिए केवल दो ही विकल्प मिलते थे | पहला परिवार रजिस्टर की नकल और दूसरा शिक्षा से संबंधित कोई प्रमाणपत्र लेकिन अब इसके साथ “अन्य” का नया विकल्प भी जोड़ दिया गया है |
दूसरा बदलाव – घोषणा देकर कर सकेंगे आगे की प्रक्रिया
अगर आपके पास परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति या शिक्षा से संबंधित कोई प्रमाणपत्र नहीं है, तो आप “अन्य” विकल्प पर क्लिक करेंगे | इसके बाद एक घोषणा दिखाई देगी, जिसमें लिखा होगा कि “मेरे पास परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति एवं शिक्षा से संबंधित प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं है।” इस घोषणा को स्वीकार करने के बाद आगे की प्रक्रिया खुल जाएगी |
तीसरा बदलाव अब इन 5 आईडी प्रूफ से भी होगा काम
घोषणा स्वीकार करने के बाद अब आपको आयु प्रमाण पत्र के लिए इन दस्तावेजों में से कोई एक आईडी प्रूफ लगाने का विकल्प मिलेगा |
- राशन कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी)
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- पैन कार्ड
इन नए विकल्पों के जुड़ने से उन वृद्ध लोगों को काफी राहत मिलेगी जो परिवार रजिस्टर की नकल नहीं बनवा पा रहे थे या ब्लॉक कार्यालय तक जाने में असमर्थ थे |
आवेदन के समय कौन-कौन से दस्तावेज ले जाएं?
यदि आप वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन कराने जा रहे हैं, तो अपने साथ ये जरूरी दस्तावेज जरूर रखें |
- आधार कार्ड
- बैंक खाते की पासबुक
- आय प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- यदि उपलब्ध हो तो परिवार रजिस्टर की नकल
- या फिर ऊपर बताए गए 5 आईडी प्रूफ में से कोई एक आयु के लिए |
इन सभी दस्तावेजों के साथ आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर आसानी से आवेदन करवा सकते हैं |
आय प्रमाण पत्र की सीमा भी जरूर जांच लें
वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन करने से पहले अपनी आय प्रमाणपत्र की जांच जरूर करें |
- ग्रामीण क्षेत्र: वार्षिक आय ₹46,080 तक मान्य है |
- शहरी क्षेत्र: वार्षिक आय ₹56,400 तक मान्य है |
यदि आपकी आय इससे अधिक है, तो आप वृद्धा पेंशन योजना के लिए पात्र नहीं होंगे और आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा |
आखिर में क्या करें?
यह बदलाव अभी हाल ही में लागू किया गया है और इसका उद्देश्य वृद्ध लोगों को आवेदन प्रक्रिया में अधिक सुविधा देना है | इसलिए यदि आपके पास परिवार रजिस्टर की नकल नहीं है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है | नए “अन्य” विकल्प के माध्यम से उपलब्ध आईडी प्रूफ लगाकर भी आवेदन किया जा सकता है | आवेदन कराने से पहले अपने सभी दस्तावेज और आय प्रमाणपत्र की जांच अवश्य कर लें, ताकि आपका आवेदन बिना किसी परेशानी के पूरा किया जा सके |