1 जुलाई 2026 से लागू हुए बड़े नियम – जानिए क्या-क्या बदला?

🚨 1 जुलाई 2026 से लागू हुए बड़े नियम जानिए क्या-क्या बदला?

1 जुलाई 2026 से रेलवे, आधार, बैंक, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और वाहन नियमों में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं | अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं,  बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करते हैं| या पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं | तो ये जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है |

🚆 1. बिना टिकट यात्रा पर अब ज्यादा जुर्माना

  • बिना वैध टिकट यात्रा करने पर अब कम से कम ₹500 का जुर्माना देना पड़ सकता है |
  • पहले न्यूनतम जुर्माना ₹250 था |
  • रेलवे का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा को रोकना है |

🚺 2. रेलवे नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

  • महिला आरक्षित कोच में गलत तरीके से यात्रा करने पर कड़ी कार्रवाई होगी |
  • किसी दूसरे व्यक्ति के टिकट पर यात्रा करना भी नियमों का उल्लंघन माना जाएगा |
  • जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में यात्रा करने पर भी भारी जुर्माना लग सकता है |

💰 3. ट्रेन का किराया बढ़ा

  • नॉन -AC Mail/Express ट्रेनों का किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ा |
  • AC Class का किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा |
  • 500 किलोमीटर तक सेकंड क्लास के किराए में कोई बदलाव नहीं |
  • 500 किमी से अधिक की यात्रा पर सेकंड क्लास में 0.5 पैसा प्रति किलोमीटर अतिरिक्त देना होगा |

🎫 4. Tatkal टिकट बुकिंग के नए नियम

  • अब केवल Aadhaar Verified User ही IRCTC वेबसाइट या ऐप से Tatkal टिकट बुक कर पाएंगे |
  • इससे फर्जी बुकिंग और दलालों पर रोक लगाने की कोशिश की जाएगी |

🪪 5. आधार अपडेट

  • 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक कुछ आधार अपडेट बिना शुल्क के किए जा सकेंगे |
  • इसमें नाम पता, जन्मतिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी अपडेट करने की सुविधा दी गई है |

🚗 6. दिल्ली में पुराने वाहनों के लिए नया नियम

  • 15 साल पुरानी पेट्रोल/CNG गाड़ियों में पेट्रोल नहीं मिलेगा |
  • 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों में भी ईंधन नहीं दिया जाएगा |
  • दिल्ली मे हो रहे प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से लागू किया गया है |

🛂 7. पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा

नई फीस इस प्रकार है?

  • 36 पेज सामान्य पासपोर्ट: ₹2500
  • 60 पेज सामान्य पासपोर्ट: ₹3500
  • 36 पेज तत्काल पासपोर्ट: ₹5000
  • 60 पेज तत्काल पासपोर्ट: ₹6000

🏦 8. RBI के नए बैंकिंग नियम

  • अब बैंक ग्राहकों को गलत जानकारी देकर Financial Products नहीं बेच सकेंगे |
  • Mis-selling करने पर बैंक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है |
  • ग्राहकों को नुकसान होने पर मुआवजा भी देना पड़ सकता है |
  • Marketing Calls के नियम भी पहले से सख्त कर दिए गए हैं |

💳 9. SBI Credit Card Users के लिए बदलाव

अगर आपके पास है, तो अब नये नियम

  • PhonePe SBI Credit Card Purple
  • PhonePe SBI Credit Card Select Black
  • हर महीने मिलने वाले Reward Points की सीमा तय होगी |
  • कुछ Transactions पर अब Reward Points नहीं मिलेंगे |

⛽ 10. पेट्रोल-डीजल से जुड़ा नया अपडेट

सरकार ने पहले लागू की गई कुछ अस्थायी पाबंदियों को हटा दिया है |
अब उद्योग, फैक्ट्रियां और बड़े खरीदार पहले की तरह सामान्य नियमों के तहत ईंधन खरीद सकेंगे |

📌 जरूरी सलाह

अगर आप –

  • ट्रेन से सफर करते हैं,
  • पासपोर्ट बनवाने वाले हैं,
  • आधार अपडेट करवाना चाहते हैं |
  • बैंकिंग सेवाओ का  इस्तेमाल करते हैं |

तो इन नए नियमों की जानकारी जरूर रखें ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment