राशन कार्ड eKYC अब घर बैठे करें – अपने मोबाइल से
अगर आप अपने घर से दूर किसी दूसरे शहर या राज्य में नौकरी कर रहे हैं और आपके पास राशन डीलर के पास जाने का समय या सुविधा नहीं है, तो अब आप अपने मोबाइल फोन से ही राशन कार्ड की eKYC कर सकते हैं | इसके लिए सरकार द्वारा Mera eKYC ऐप को डाउनलोड करके आप अपनी KYC कर सकते है | नीचे दिए गए सभी स्टेप ध्यान से फॉलो करें |

1. आवश्यक ऐप डाउनलोड करें
सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले Store से Mera eKYC ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करके इसके साथ ही Aadhaar FaceRD (Face Authentication) ऐप को भी डाउनलोड करके eKYC फेस वेरिफिकेशन की आवश्यकता होती है |
2. Mera eKYC ऐप खोलें राज्य का चयन करें
ऐप में आगे बढ़ने पर दो स्थानों पर राज्य सेलेक्ट करने का विकल्प दिखाई देगा | इसका मतलब हे की आपको एक वह राज्य चुनना है | अभी आप जिस जगह पर रह रहे हो अगर आप अपने ही राज्य मे रह रहे है | तो आपको दोनों मे अपना एक ही राज्य चुने अगर किसी दुसरे राज्य रह रहे हो तो आपको जैसे – आप हो बिहार के काम उत्तर प्रदेश मे कर रहे हो तो ऐसे मे आपको पहले उत्तर प्रदेश सेलेक्ट करना फिर बिहार को सेलेक्ट करके लॉग इन पर क्लिक करे |
4 आधार नंबर दर्ज करें
अब अगले पेज पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर को दर्ज करें | आधार नंबर सही भरने के बाद Generate OTP बटन पर क्लिक करें | अब आपके रजिस्टर मोबाइल पर OTP आयेगा उसे डालने के बाद वेरीफाई करना है |
6. आधार फेस ऑथेंटिकेशन करना है |
OTP सफलतापूर्वक सत्यापित होने के बाद आपके मोबाइल का कैमरा अपने आप खुल जाएगा | अब कैमरे के सामने अपना चेहरा स्पष्ट रूप से रखें | अच्छी रोशनी में बिना चश्मा या किसी रुकावट के अपना चेहरा दिखाएँ ताकि फेस वेरिफिकेशन आसानी से पूरा हो सके |
7. KYC सबमिट करें
फेस वेरिफिकेशन सफल होने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें | कुछ ही देर में आपकी राशन कार्ड eKYC सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी और स्क्रीन पर उसका संदेश दिखाई देगा |
अब आपको eKYC कराने के लिए राशन डीलर या किसी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है | यदि आपके पास आधार से लिंक मोबाइल नंबर और इंटरनेट की सुविधा है, तो आप कहीं से भी अपनी eKYC पूरी कर सकते हैं | यह जानकारी आपको अच्छी लगी तो आप इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ मे साझा करें | ताकि वे भी घर बैठे अपनी राशन कार्ड eKYC कर सकें |