वोटर कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें? मात्र 5 मिनट में ऑनलाइन
अगर आपके वोटर कार्ड में अभी तक मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है, तो अब आप इसे घर बैठे ऑनलाइन आसानी से जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में ECINET ऐप डाउनलोड करना होगा | इस app की मदद से आप अपने वोटर कार्ड में नया मोबाइल number अपडेट रजिस्टर कर सकते हैं |

ECINET ऐप डाउनलोड करें
सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store खोलें और ECINET ऐप डाउनलोड करके इंस्टॉल करें |
रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करें
ऐप खोलने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें | आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके लॉगिन पूरा करें |
Form 8 चुनें
लॉगिन होने के बाद Voter Registration Forms पर क्लिक करें | अब नीचे स्क्रॉल करके Form 8 – Correction of Entries पर जाएँ और Let’s Start पर क्लिक करें |
अब आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपके पास Voter ID (EPIC) Number है | यदि है, तो Yes चुनकर आगे बढ़ें |
वोटर कार्ड की जानकारी भरें
अब अपना Voter ID/EPIC Number दर्ज करें और अपना राज्य (State) चुनें। इसके बाद Fetch Details पर क्लिक करें और फिर Proceed करें |
अब आपके वोटर कार्ड की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी | Next पर क्लिक करें |
आधार और मोबाइल नंबर दर्ज करें
अब अपना आधार नंबर दर्ज करें और Next पर क्लिक करें | इसके बाद दिए गए विकल्पों में से Correction of Entries in Existing Electoral चुनें और आगे बढ़ें |
मोबाइल नंबर अपडेट करें
अब आपके सामने कई विकल्प दिखाई देंगे, जैसे—
- नाम (Name)
- जेंडर (Gender)
- जन्म तिथि (Date of Birth)
- संबंध (Relation Details)
- पता (Address)
- मोबाइल नंबर (Mobile Number)
- फोटो
इनमें से Mobile Number को चुनें और Next पर क्लिक करें | अब अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें | आपके नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करके मोबाइल नंबर को सत्यापित (Verify) करें |
इसके बाद Next करें | आपका नाम पहले से भरा हुआ मिलेगा | अब अपना Place दर्ज करें और Done पर क्लिक करें |
eSign करके फॉर्म सबमिट करें
आपके आवेदन की पूरी जानकारी दिखाई देगी | सबसे नीचे स्क्रॉल eSign & Submit पर क्लिक करें | इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और Get OTP पर क्लिक करें | आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP भेजा आएगा | OTP दर्ज करके आवेदन सबमिट कर दें |
आवेदन सबमिट होने के बाद
आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा | सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके वोटर कार्ड में नया मोबाइल नंबर कुछ ही समय मे अपडेट कर दिया जाएगा |
यह जानकारी आपके काम आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे भी घर बैठे अपने वोटर कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ सकें |