उत्तर प्रदेश राशन कार्ड अपडेट: 56 लाख नए लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड अपडेट: 56 लाख नए लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन मुख्य बातें

1. 56 लाख नए लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार ने निःशुल्क खाद्यान्न योजना का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है | अब करीब 56 लाख नए पात्र लोगों को राशन कार्ड जारी कर मुफ्त राशन योजना से जोड़ा जाएगा।

2. केंद्र के लक्ष्य के अनुसार होगा विस्तार
वर्तमान में प्रदेश के 14.64 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त राशन मिल रहा है, जबकि केंद्र सरकार ने 15.20 करोड़ यूनिट का लक्ष्य तय किया है। बचे हुए लक्ष्य के अनुसार पात्र परिवारों को योजना में शामिल किया जाएगा |

 

3. नए राशन कार्ड और पात्रता का सत्यापन
सरकार अभियान चलाकर पात्र लोगों की पहचान करेगी, नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे और अंत्योदय (AAY)पात्र गृहस्थी (PHH) राशन कार्डों का नियमानुसार सत्यापन भी कराया जाएगा |
4. राशन वितरण व्यवस्था होगी और बेहतर
सरकार अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण तेज करेगी | इन भवनों में सुरक्षित अनाज गोदाम, प्रतीक्षालय, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे और इंटरनेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे लाभार्थियों को बेहतर सेवा मिल सके |
5. ई-पीओएस मशीनों की नेटवर्क समस्या होगी दूर
कई क्षेत्रों में नेटवर्क की वजह से राशन वितरण में देरी होती है | सरकार ने जिला प्रशासन और BSNL के साथ समन्वय कर इस समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए हैं |
6. राशन दुकानों पर मिलेंगे अन्य जरूरी सामान भी
सरकार की योजना है कि अन्नपूर्णा भवनों में राशन के साथ – साथ  दैनिक उपयोग की वस्तुएं, एक जिला एक उत्पाद (ODOP) से जुड़े सामान और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पाद भी उपलब्ध कराए जाएं |
7. ज्यादा आबादी वाले क्षेत्रों में खुलेंगी नई राशन दुकानें
जहां लाभार्थियों की संख्या अधिक है, वहां  नई राशन दुकानों की आवश्यकता पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि लोगों को राशन लेने के लिए दूर न जाना पड़े |
7. निलंबित और बंद राशन की दुकानों पर सरकार का फैसला
फिलहाल 549 राशन दुकानें निलंबित हैं और 1,768 दुकानें निरस्त की जा चुकी हैं। इन क्षेत्रों के लाभार्थियों को फिलहाल नजदीकी दुकानों से जोड़ा गया है और सरकार ने लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Leave a Comment