उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन रजिस्ट्रेशन नंबर लिस्ट कैसे निकालें?
अगर आपका उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना के लाभार्थि हो और रजिस्ट्रेशन नंबर नही मिल रहा है या आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर पता नहीं है | तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है | अब आपको कही जाने की जरूरत नही है | आप घर बैठे ऑनलाइन पेंशन सूची में अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर आसानी से देख सकते हैं | इसके लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन पोर्टल की वेबसाइट पर आना है |
SSPY पोर्टल खोलें
Google पर SSPY को सर्च करें और सबसे ऊपर आने वाली Old Age Pension वेबसाइट को खोलें | यह वेबसाइट मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर आसानी से चलती है |
पेंशनर सूची में अपना क्षेत्र चुनें
वेबसाइट खुलने के बाद राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना वाले सेक्शन में जाएं | थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर पेंशनर सूची दिखाई देगी | यहां वित्तीय वर्ष न्यू लिस्ट 2025-26 की सूची पर क्लिक करें | इसके बाद आपको अपना जिला, चुने, विकासखंड (ब्लॉक) ग्रामीण/शहरी इसके बाद अपने ग्राम पंचायत को चुने | अब आपके ग्राम पंचायत मे जितने भी ग्राम आते होंगे उन सभी सूची आ जाएगी इसमें आप अपने ग्राम को चुने |
गांव की सूची और रजिस्ट्रेशन नंबर देखें
अपना ग्राम पंचायत चुनने के बाद यदि आपकी ग्राम पंचायत मे एक से अधिक गांव हैं | तो अपना गांव चुनें | इसके बाद आपके के सामने नील कलर मे नंबर की संख्या दिखाई देगी उसी पर क्लिक करें | अब आपके गांव के सभी वृद्धा पेंशन लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी | यहां से आप अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी आसानी से देख सकते हो | इसी रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आगे KYC या अपनी पेंशन का स्टेटस चेक कर सकते हो जिसमे देख सकते हो कि आपकी पेंशन क्यों नही आ रही है |
अगली जानकारी: यदि आपने अभी तक वृद्धा पेंशन की e-KYC या परिवार रजिस्टर की नक़ल को सत्यापन नहीं किया है, तो अगली पोस्ट में इसकी पूरी डिटेल्स प्रक्रिया आसान भाषा में बताई जाएगी |
