उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन में परिवार रजिस्टर की नकल का सत्यापन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन में परिवार रजिस्टर की नकल का वेरिफिकेशन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन का पैसा काफी समय से नहीं आया है, तो सबसे पहले अपना आवेदन जरूर चेक करें | इस समय कई लाभार्थियों की पेंशन केवल इसलिए रुकी हुई है क्योंकि परिवार रजिस्टर की नकल का सत्यापन (Verification) अभी पूरा नहीं हुआ है | जिन लोगों ने सत्यापन कर दिया है, उनकी पेंशन विभाग द्वारा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी कर दी जाएगी |

यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग हैं और उनकी वृद्धा पेंशन का भुगतान रुका हुआ है, तो नीचे बताई गई प्रक्रिया को ध्यान से फॉलो करें |

उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन में परिवार रजिस्टर की नकल का वेरिफिकेशन कैसे करें?

सबसे पहले वेबसाइट खोलें

अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप में Google Chrome खोलें | इसके बाद Google पर SSPY सर्च करें और उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन की आधिकारिक वेबसाइट खोलें | वेबसाइट खुलने के बाद राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के विकल्प पर क्लिक करें |

आवेदन में लॉगिन कैसे करें?

यदि आपका आवेदन पहले से पंजीकृत है, तो आवेदक लॉगिन (पंजीकृत आवेदक) वाले विकल्प पर जाएं | लॉगिन करने के लिए आपको –

  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर से

भरना होगा | इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें | आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा आएगा | OTP और कैप्चा भरकर लॉगिन कर लें |

परिवार रजिस्टर की नकल अपलोड करने से पहले यह काम जरूर करें

लॉगिन करने के बाद आपकी पेंशन से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी | यदि परिवार रजिस्टर की नकल अपलोड करने या सत्यापन करने का विकल्प दिखाई देता है, तो सबसे पहले अपनी जानकारी अच्छी तरह जांच लें |

खास बात यह है कि यदि परिवार रजिस्टर की नकल को अपलोड करने से पहले जन्मतिथि (Date of Birth) या नाम और आवेदन में पहले से भरी गई जानकारी अलग-अलग है, तो उसे पहले Update Details वाले विकल्प में जाकर सही जानकारी अपडेट करें |

ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि यदि आवेदन की जानकारी और परिवार रजिस्टर की नकल में दर्ज विवरण आपस में मेल नहीं खाएंगे | तो आपका आवेदन दोबारा आपत्ति या रिजेक्ट होने की संभावना रहती है |

परिवार रजिस्टर की नकल अपलोड करें

सारी जानकारी सही होने के बाद परिवार रजिस्टर की नकल अपलोड करें और Final Submit पर क्लिक करे |

फाइनल सबमिट करने के बाद आपका आवेदन ऑनलाइन संबंधित अधिकारी, ब्लॉक या विभागीय स्तर पर सत्यापन के लिए भेज दिया जाएगा | वहां से स्वीकृति मिलने के बाद, सरकार द्वारा अगली पेंशन किस्त जारी होने पर राशि सीधे आपके DBT से जुड़े बैंक खाते में भेज दी जाएगी |

ध्यान रखने योग्य बातें
  • केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही लॉगिन करें |
  • रजिस्ट्रेशन नंबर अपने पास रखें |
  • परिवार रजिस्टर की नकल स्पष्ट सही होनी चाहिए |
  • अपलोड करने से पहले नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारी का मिलान जरूर कर लें |
  • जानकारी में कोई गलती हो तो पहले उसे अपडेट करें, उसके बाद ही दस्तावेज अपलोड करें |
  • अगर आप परिवार रजिस्टर की नकल को पहले अपलोड कर दिया फिर आपका संशोधन नही होगा न उसमे कुछ बदलेगा ध्यान रखे |

यदि आपकी वृद्धा पेंशन रुकी हुई है | आप परिवार रजिस्टर की नकल का सत्यापन करके जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें | समय पर सत्यापन होने से आपका आवेदन आगे बढ़ जाएगा और स्वीकृति मिलने के बाद पेंशन की राशि आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी |

Leave a Comment