उत्तर प्रदेश में नया राशन कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया 2026

उत्तर प्रदेश में नया राशन कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया

अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी  हैं और नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे। नीचे पूरी प्रक्रिया को आसान भाषा में समझाया गया है |

सबसे पहले आय प्रमाण पत्र ( Income Certificate ) बनवाएं

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आय प्रमाण पत्र  सबसे जरूरी दस्तावेज़ है |

  • आय प्रमाण पत्र  मुखिया, पति या पत्नी में से किसी का भी हो सकता है |
  • यदि परिवार में पत्नी को मुखिया बनाया जा रहा है, तो उनके नाम का आय प्रमाण पत्र होना अधिक उपयुक्त रहेगा |

परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड

राशन कार्ड में जिन-जिन सदस्यों का नाम जोड़ना है, उन सभी के आधार कार्ड आवश्यक होंगे |

जैसे

  • मुखिया
  • पति/पत्नी
  • सभी बच्चों के आधार कार्ड
  • अन्य सदस्य  जिनका नाम राशन कार्ड में जोड़ना है |

मुखिया कौन बनेगा?

यदि परिवार में मुखिया की उम्र कम है और उसी राशन कार्ड में उनकी सास का नाम भी जोड़ा जाना है | तो ऐसी स्थिति में कम उम्र वाली महिला मुखिया नहीं बन सकती है |

ऐसे में परिवार की  जिस महिला की उम्र सबसे अधिक होगी  वही राशन कार्ड की मुखिया रहेगी |

बैंक खाते की आवश्यकता

राशन कार्ड आवेदन के साथ एक बैंक खाते की जानकारी भी देनी होगी |

बैंक खाता किसी सदस्य का भी हो सकता है |

  • मुखिया
  • पति
  • पत्नी
  • बच्चों का
  • सास या ससुर का

यानी परिवार का कोई भी बैंक खाता लगाया जा सकता है |

पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन के लिए  मुखिया की एक पासपोर्ट साइज फोटो की भी आवश्यक होगी |

आवेदन कहाँ कराना होगा?

सभी दस्तावेज़ तैयार होने के बाद आपको अपने  नज़दीकी CSC ( जन सेवा केंद्र ) पर जाना होगा | वहीं से नया राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करवा सकते हो |

आवेदन जमा एवं सत्यापन

ऑनलाइन आवेदन होने के बाद आवेदन पत्र को अपने  नज़दीकी ब्लॉक या जिला मुख्यालय में जमा करके सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया पूरी करानी होगी |

सत्यापन पूरा होने के बाद

  • आपका राशन कार्ड ऑनलाइन दिखाई देने लगेगा |
  • इसे आप ऑनलाइन भी चेक कर सकते हो राशन कार्ड नंबर से राशन कार्ड की वेबसाइट पर आवेदन स्टेटस के आप्शन मे जाकर की आपका राशन कार्ड अभी तक बना या नहीं आयर किस अधिकारी के पास है | ये सब उसमे दिखाई दे जियेगा |

राशन कार्ड बनने के बाद KYC कराना जरूरी

राशन कार्ड बनने के बाद सभी सदस्यों की KYC कराना अनिवार्य होगा |

  • जिन-जिन सदस्यों का नाम राशन कार्ड में होगा, उन सभी की KYC करानी होगी |
  • KYC अपने ग्राम पंचायत या शहर के संबंधित राशन डीलर के माध्यम से कराई जाएगी |

KYC के बाद ही मिलेगा राशन कार्ड की योजन का लाभ

जब सभी सदस्यों की KYC पूरी हो जाएगी, तभी आपको सरकारी योजना के तहत मिलने वाला राशन और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू होगा |

इसमें सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ जैसे गेहूं, चावल या अन्य लाभ शामिल हो सकते हैं |

यदि KYC पूरी नहीं होगी, तो राशन कार्ड बनने के बाद भी किसी प्रकार का लाभ प्राप्त नहीं मिलेगा |

इसके जिम्मेदार आप स्वम् होंगे | क्योकि इसकी KYC आपको अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाकर करवानी होगी |

 

Leave a Comment