🚨 1 जुलाई 2026 से लागू हुए बड़े नियम – जानिए क्या-क्या बदला?
1 जुलाई 2026 से रेलवे, आधार, बैंक, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और वाहन नियमों में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं | अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करते हैं| या पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं | तो ये जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है |
🚆 1. बिना टिकट यात्रा पर अब ज्यादा जुर्माना
- बिना वैध टिकट यात्रा करने पर अब कम से कम ₹500 का जुर्माना देना पड़ सकता है |
- पहले न्यूनतम जुर्माना ₹250 था |
- रेलवे का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा को रोकना है |
🚺 2. रेलवे नियम तोड़ने वालों पर सख्ती
- महिला आरक्षित कोच में गलत तरीके से यात्रा करने पर कड़ी कार्रवाई होगी |
- किसी दूसरे व्यक्ति के टिकट पर यात्रा करना भी नियमों का उल्लंघन माना जाएगा |
- जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में यात्रा करने पर भी भारी जुर्माना लग सकता है |
💰 3. ट्रेन का किराया बढ़ा
- नॉन -AC Mail/Express ट्रेनों का किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ा |
- AC Class का किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा |
- 500 किलोमीटर तक सेकंड क्लास के किराए में कोई बदलाव नहीं |
- 500 किमी से अधिक की यात्रा पर सेकंड क्लास में 0.5 पैसा प्रति किलोमीटर अतिरिक्त देना होगा |
🎫 4. Tatkal टिकट बुकिंग के नए नियम
- अब केवल Aadhaar Verified User ही IRCTC वेबसाइट या ऐप से Tatkal टिकट बुक कर पाएंगे |
- इससे फर्जी बुकिंग और दलालों पर रोक लगाने की कोशिश की जाएगी |
🪪 5. आधार अपडेट
- 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक कुछ आधार अपडेट बिना शुल्क के किए जा सकेंगे |
- इसमें नाम पता, जन्मतिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी अपडेट करने की सुविधा दी गई है |
🚗 6. दिल्ली में पुराने वाहनों के लिए नया नियम
- 15 साल पुरानी पेट्रोल/CNG गाड़ियों में पेट्रोल नहीं मिलेगा |
- 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों में भी ईंधन नहीं दिया जाएगा |
- दिल्ली मे हो रहे प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से लागू किया गया है |
🛂 7. पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा
नई फीस इस प्रकार है?
- 36 पेज सामान्य पासपोर्ट: ₹2500
- 60 पेज सामान्य पासपोर्ट: ₹3500
- 36 पेज तत्काल पासपोर्ट: ₹5000
- 60 पेज तत्काल पासपोर्ट: ₹6000
🏦 8. RBI के नए बैंकिंग नियम
- अब बैंक ग्राहकों को गलत जानकारी देकर Financial Products नहीं बेच सकेंगे |
- Mis-selling करने पर बैंक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है |
- ग्राहकों को नुकसान होने पर मुआवजा भी देना पड़ सकता है |
- Marketing Calls के नियम भी पहले से सख्त कर दिए गए हैं |
💳 9. SBI Credit Card Users के लिए बदलाव
अगर आपके पास है, तो अब नये नियम
- PhonePe SBI Credit Card Purple
- PhonePe SBI Credit Card Select Black
- हर महीने मिलने वाले Reward Points की सीमा तय होगी |
- कुछ Transactions पर अब Reward Points नहीं मिलेंगे |
⛽ 10. पेट्रोल-डीजल से जुड़ा नया अपडेट
सरकार ने पहले लागू की गई कुछ अस्थायी पाबंदियों को हटा दिया है |
अब उद्योग, फैक्ट्रियां और बड़े खरीदार पहले की तरह सामान्य नियमों के तहत ईंधन खरीद सकेंगे |
📌 जरूरी सलाह
अगर आप –
- ट्रेन से सफर करते हैं,
- पासपोर्ट बनवाने वाले हैं,
- आधार अपडेट करवाना चाहते हैं |
- बैंकिंग सेवाओ का इस्तेमाल करते हैं |
तो इन नए नियमों की जानकारी जरूर रखें ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।