उत्तर प्रदेश डिजिटल राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें? मोबाइल से घर बैठे पूरी प्रक्रिया जानें

उत्तर प्रदेश डिजिटल राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें? मोबाइल से घर बैठे पूरी प्रक्रिया जानें

आपका उत्तर प्रदेश मे राशन कार्ड बना हुआ है और आप हर महीने सरकारी राशन ले रहे हैं, लेकिन आपके पास राशन कार्ड की फोटोकॉपी नहीं है या वह कहीं खो गई है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप अपने डिजिटल राशन कार्ड (Digital Ration Card) को घर बैठे अपने मोबाइल से डाउनलोड कर सकते हैं।

सरकार ने इसके लिए मेरा राशन (Mera Ration) ऐप उपलब्ध कराया है, जिसकी मदद से आप न केवल अपना डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, बल्कि राशन से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करने का पहला और सबसे आसान तरीका विस्तार से बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि इस ऐप में आपको कौन-कौन सी सुविधाएँ मिलती हैं।

डिजिटल राशन कार्ड क्या होता है?

डिजिटल राशन कार्ड आपके मूल राशन कार्ड का ही डिजिटल (PDF) रूप होता है। इसमें वही सभी जानकारी होती है जो आपके कागज़ वाले राशन कार्ड में होती है।

इसमें मुख्य रूप से निम्न जानकारी शामिल रहती है—

  • राशन कार्ड नंबर
  • परिवार के मुखिया का नाम
  • पूरा पता
  • राशन दुकान (फेयर प्राइस शॉप) का नाम
  • दुकान का कोड/शॉप नंबर
  • परिवार के सभी सदस्यों का विवरण
  • आधार नंबर (आंशिक रूप से)
  • आयु
  • परिवार के सदस्यों का संबंध

इस PDF को आप मोबाइल में सेव रख सकते हैं या जरूरत पड़ने पर प्रिंट भी निकलवा सकते हैं।

डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?

डाउनलोड करने से पहले आपके पास निम्न चीजें होनी चाहिए—

  • एंड्रॉयड मोबाइल
  • इंटरनेट कनेक्शन
  • आधार नंबर
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • OTP प्राप्त करने की सुविधा

डिजिटल राशन कार्ड मोबाइल से कैसे डाउनलोड करे

अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर खोलें।

ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में लिखें

Ration Card या मेरा राशन कार्ड

अब आपके सामने मेरा राशन कार्ड  ऐप दिखाई देगी |

मेरा राशन कार्ड ऐप डाउनलोड करें

अब मेरा राशन ऐप को डाउनलोड करें।

डाउनलोड होने के बाद उसे इंस्टॉल करके ओपन करें।

सभी जरूरी परमिशन दें

ऐप पहली बार खुलने पर कुछ परमिशन मांगेगा।

जैसे –

  • Storage
  • Notification
  • Location (यदि मांगे)

जरूरत के अनुसार सभी परमिशन Allow कर दें।

भाषा (Language) चुनें

अब ऐप आपको भाषा चुनने का विकल्प देगा।

  • हिंदी
  • English

भाषा चुनने के बाद Next पर क्लिक करें।

Beneficiary User चुनें

अब आपके सामने दो विकल्प दिखाई देंगे-

  • Beneficiary User
  • Department User

यदि आप अपना राशन कार्ड देखना चाहते हैं तो Beneficiary User चुनें।

आधार नंबर दर्ज करें

अब अपना 12 डिजिट का Aadhaar नंबर दर्ज करें।

ध्यान रखें कि वही आधार नंबर डालें जो आपके राशन कार्ड से जुड़ा हुआ है। राशन कार्ड नंबर किसी भी सदस्य का डाल सकते हो जो आपके राशन कार्ड मे जुड़ा होना चाहिए |

अब स्क्रीन पर दिखाई देने वाला Captcha Code सही-सही भरें। इसके बाद आगे बढ़ें।

Login with OTP पर क्लिक करें

अब Login with OTP पर क्लिक करें।

अब आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP जाएगी |

मोबाइल पर प्राप्त OTP को सही स्थान पर भरें।

फिर Verify पर क्लिक करें।

OTP सफलतापूर्वक सत्यापित होने के बाद आपका अकाउंट खुल जाएगा।

चार अंकों का PIN बनाएं

पहली बार लॉगिन करने पर ऐप आपसे PIN बनाने के लिए कहेगा।

आप अपनी पसंद का कोई भी 4 अंकों का PIN बना सकते हैं।

यह PIN अगली बार लॉगिन करने में काम आएगा।

राशन कार्ड की पूरी जानकारी देखें

अब आपके सामने आपके राशन कार्ड की पूरी जानकारी खुल जाएगी।

यहाँ आप देख पाएंगे–

  • राशन कार्ड नंबर
  • मुखिया का नाम
  • पूरा पता
  • राशन दुकान
  • परिवार के सदस्यों की संख्या
  • किन सदस्यों की eKYC हुई है
  • किनकी eKYC बाकी है
  • आधार लिंक की जानकारी
  • अन्य जरूरी विवरण

डिजिटल राशन कार्ड PDF कैसे डाउनलोड करें?

यदि आप राशन कार्ड की PDF डाउनलोड करना चाहते हैं तो यह भी बहुत आसान है।

इसके लिए—

  • राशन कार्ड की स्क्रीन खोलें।
  • ऊपर दिए गए Download आइकन पर क्लिक करें।
  • कुछ ही सेकंड में PDF डाउनलोड हो जाएगी।
  • PDF मोबाइल में Save हो जाएगी।

अब जब चाहें इसे खोल सकते हैं।

जरूरत पड़ने पर साइबर कैफे से इसका प्रिंट भी निकलवा सकते हैं।

डाउनलोड की गई PDF में क्या-क्या जानकारी होती है?

PDF सामान्य राशन कार्ड की तरह ही होती है।

पहले पेज पर

  • राशन कार्ड नंबर
  • परिवार के मुखिया का नाम
  • पता
  • राशन दुकान का नाम
  • शॉप नंबर
  • जिला
  • ब्लॉक

दूसरे पेज पर

  • परिवार के सभी सदस्यों के नाम
  • आयु
  • परिवार से संबंध
  • आधार नंबर (आंशिक)
  • अन्य आवश्यक विवरण

मेरा राशन कार्ड ऐप में मिलने वाली अन्य सुविधाएँ

यह ऐप केवल राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए नहीं बनी है।

इसमें कई अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।

  1. eKYC की जानकारी देखें

आप आसानी से देख सकते हैं-

  • किस सदस्य की eKYC हो चुकी है।
  • किसकी eKYC बाकी है।
  1. राशन वितरण का पूरा रिकॉर्ड देखें

आप यह भी देख सकते हैं-

  • किस महीने राशन मिला।
  • कितना राशन मिला।
  • कब मिला।
  • किस तारीख को मिला।
  1. कितना राशन मिलना चाहिए

ऐप में यह भी दिखाई देता है-

  • आपको कितना गेहूं मिलना चाहिए।
  • कितना चावल मिलना चाहिए।
  • कुल पात्रता कितनी है।
  1. डीलर ने कितना राशन दिया

यदि आपको संदेह है कि पूरा राशन नहीं मिला, तो ऐप में देखकर पता कर सकते हैं |

  • कितना राशन जारी हुआ।
  • कितना वितरित हुआ।
  • वितरण की तारीख।
  1. फिंगर लगाने की तारीख देखें

आप यह भी देख सकते हैं कि |

  • किस दिन आपने बायोमेट्रिक (फिंगर) लगाया।
  • उसी दिन कितना राशन प्राप्त हुआ।
  1. सेल रिसिप्ट डाउनलोड करें

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि डीलर ने क्या-क्या दिया था, तो सेल रिसिप्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

इसमें दिखाई देता है –

  • गेहूं
  • चावल
  • अन्य सामग्री
  • मात्रा
  • वितरण तिथि
  • दुकान का विवरण
  1. पुराने महीनों का रिकॉर्ड देखें

केवल एक महीने का नहीं, बल्कि कई महीनों और कई वर्षों का रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहता है।

आप पुराने वितरण का इतिहास भी देख सकते हैं।

  1. सरकारी लाभ (Benefits Received) देखें

ऐप में Benefits Received From Government विकल्प भी मिलता है।

यहाँ आप देख सकते हैं-

  • किस महीने कितना लाभ मिला।
  • कब मिला।
  • कुल लाभ कितना मिला।
  1. Track My Ration Card

यदि आपके राशन कार्ड से संबंधित कोई आवेदन लंबित है तो Track विकल्प के माध्यम से उसकी स्थिति देख सकते हैं।

  1. Ration Card Settlement

इस विकल्प के माध्यम से राशन कार्ड से जुड़े कुछ विशेष मामलों की जानकारी और संबंधित सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है।

  1. नजदीकी राशन दुकान खोजें

ऐप में Nearby Dealer की सुविधा भी उपलब्ध है।

इसके माध्यम से आप-

  • अपने आसपास की राशन दुकान
  • दुकान का नाम
  • स्थान
  • संबंधित जानकारी

देख सकते हैं।

  1. राशन कार्ड ट्रांसफर करें

यदि आपको अपना राशन कार्ड किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करना है, तो संबंधित सुविधा भी ऐप में उपलब्ध हो सकती है।

  1. राशन कार्ड सरेंडर करें

यदि किसी कारणवश राशन कार्ड की आवश्यकता नहीं है, तो सरेंडर करने से संबंधित विकल्प भी उपलब्ध रहता है।

  1. परिवार के सदस्य जोड़ें या हटाएँ

ऐप के माध्यम से आप नए सदस्य जोड़ने या सदस्य हटाने से संबंधित सेवाओं की जानकारी और उपलब्ध विकल्प देख सकते हैं।

मेरा राशन ऐप के मुख्य फायदे

इस ऐप के उपयोग से आपको कई लाभ मिलते हैं –

  • घर बैठे डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करें।
  • राशन वितरण का पूरा रिकॉर्ड देखें।
  • eKYC की स्थिति जांचें।
  • सेल रिसिप्ट डाउनलोड करें।
  • सरकारी लाभ की जानकारी प्राप्त करें।
  • राशन दुकान की जानकारी देखें।
  • पुराने रिकॉर्ड कभी भी देखें।
  • राशन कार्ड की PDF सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण बातें

  • हमेशा आधार से लिंक मोबाइल नंबर का उपयोग करें।
  • OTP किसी अन्य व्यक्ति से साझा न करें।
  • केवल आधिकारिक ऐप का ही उपयोग करें।
  • PDF डाउनलोड करने के बाद उसे सुरक्षित रखें।
  • समय-समय पर eKYC की स्थिति अवश्य जांचें।

 

Leave a Comment