उत्तर प्रदेश भूलेख (खसरा-खतौनी) में नाम, पिता/पति/संरक्षक का नाम या पता गलत दर्ज हो गया है, तो अब सरकार ने कुछ प्रकार की त्रुटियों को ऑनलाइन सुधारने की सुविधा उपलब्ध करा दी है | अब आपको छोटी-मोटी गलती ठीक कराने के लिए बार-बार तहसील के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है | आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर की सहायता से आवेदन कर सकते हैं |
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले क्या जान लें?
ऑनलाइन आवेदन केवल उन्हीं मामलों में स्वीकार किया जाता है, जिनमें नाम, पिता/पति/संरक्षक या पते में मामूली त्रुटि हो |
जैसे –
- नाम की स्पेलिंग गलत होना |
- एक-दो अक्षर गलत होना |
- पिता/पति/संरक्षक के नाम में छोटी गलती होना |
- ग्राम या पते में टाइपिंग की त्रुटि होना |
यदि पूरा नाम ही गलत दर्ज है, तो उसका सुधार ऑनलाइन नहीं होगा |
आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले निम्न दस्तावेज अपने पास रखें—
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर (जिस पर OTP प्राप्त हो सके)
- गाटा/खसरा संख्या
- सही नाम एवं अन्य सही विवरण
Step 1 : पोर्टल खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Google खोलें |
अब सर्च करें – भूलेख यूपी अंश ( Bhulekh Ansh )
सर्च करने के बाद सबसे ऊपर दिखाई देने वाले अंश संशोधन पोर्टल को खोलें |
Step 2 : मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
पोर्टल खुलने के बाद—
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें |
- OTP भेजें पर क्लिक करें |
- मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें |
- कैप्चा भरें
- अब “लॉगिन” पर क्लिक करें |
अब आप पोर्टल में सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे |
Step 3 : यूजर मैनुअल (यदि दिखाई दे)
यदि आप मोबाइल से आवेदन कर रहे हैं, तो लॉगिन के बाद एक User Manual डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई दे सकता है |
आप चाहें तो पहले उसे पढ़ सकते हैं | यदि पढ़ना नहीं चाहते, तो सीधे आगे बढ़ सकते हैं।
Step 4 : नया आवेदन शुरू करें
अब स्क्रीन के ऊपर या साइड में दिए गए तीन डॉट (⋮) या मेनू पर क्लिक करें। इसके बाद
खतौनी में नाम, संरक्षक एवं पता संशोधन हेतु आवेदन करें वाले विकल्प को खोलें |
यदि आपने पहले कोई आवेदन किया था और वह अधूरा है, तो वह Draft में मिलेगा |
यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो नया आवेदन करें पर क्लिक करें |
Step 5 : सही विकल्प चुनें
अब दो प्रकार के आवेदन दिखाई दे सकते हैं |
- अंश संशोधन हेतु आवेदन
- नाम, संरक्षक एवं पता संशोधन हेतु आवेदन
यदि आपको केवल नाम, पिता/पति/संरक्षक या पता सुधारना है, तो दूसरा विकल्प चुनें |
Step 6 : जिला, तहसील एवं ग्राम चुनें
अब क्रम से –
- जिला चुनें।
- तहसील चुनें।
- ग्राम चुनें।
इसके बाद सुरक्षित करें आगे बढ़ें पर क्लिक करें |
Step 7 : गाटा/खसरा संख्या दर्ज करें
अब अपने खेत की—
- गाटा संख्या
- अथवा खसरा संख्या
दर्ज करें।
अब खोज (Search) करें |
आपके खेत का पूरा विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा |
जिसमें—
- क्षेत्रफल
- खातेदार का नाम
- अन्य विवरण
दिखाई देंगे |
Step 8 : खातेदार का चयन करें
अब उस खातेदार का चयन करें-
जिसका नाम या पिता/पति/संरक्षक का नाम सुधारना है |
सही खातेदार चुनने के बाद आगे बढ़ें |
Step 9 : गलत जानकारी को सही करें
अब स्क्रीन पर वर्तमान विवरण दिखाई देगा। यहाँ आप –
- नाम
- पिता का नाम
- पति का नाम
- माता का नाम
- संरक्षक
- पता
- जेंडर
आवश्यकतानुसार सही कर सकते हैं | यदि नाम में गलती है | तो पुराने गलत नाम को हटाकर सही नाम लिखें | यदि पिता या संरक्षक का नाम गलत है |
तो उसे भी सही करें | यदि पता गलत है तो सही ग्राम एवं पता दर्ज करें |
सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें |
Step 10 : विवरण जोड़ें
अब विवरण जोड़ें या खातेदार का विवरण जोड़ें पर क्लिक करें |
यह सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही प्रकार से सेव हो गई है |
Step 11 : आधार कार्ड अपलोड करें
अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने का विकल्प आएगा |
यहाँ –
अपने आधार कार्ड की स्पष्ट फोटो या स्कैन कॉपी अपलोड करें |
ध्यान रखें –
- फोटो साफ हो |
- सभी जानकारी स्पष्ट दिखाई दे |
- धुंधली फोटो अपलोड न करें |
Step 12 : आवेदन सबमिट करें
सभी जानकारी की दोबारा जांच करें |
यदि सब कुछ सही है—
तो “Submit” बटन पर क्लिक करें |
अब आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा |
आवेदन जमा होने के बाद क्या होगा?
आवेदन सबमिट होने के बाद—
- आवेदन संबंधित क्षेत्र के लेखपाल के पास जाएगा |
- लेखपाल दस्तावेजों का सत्यापन करेगा |
- आवश्यकता होने पर मौके की जांच भी की जा सकती है |
- लेखपाल अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन भेजेगा |
- रिपोर्ट सही पाए जाने पर नाम/पता आदि का संशोधन कर दिया जाएगा |
महत्वपूर्ण सावधानियाँ
ऑनलाइन आवेदन करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें-
- केवल सही जानकारी भरें |
- आधार कार्ड में दर्ज जानकारी के अनुसार ही नाम लिखें |
- गलत दस्तावेज अपलोड न करें |
- आवेदन सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी दोबारा जांच लें |
- मोबाइल नंबर चालू रखें ताकि भविष्य में कोई सूचना मिलने पर प्राप्त हो सके |
किन मामलों में ऑनलाइन सुधार नहीं होगा?
यह सबसे महत्वपूर्ण जानकारी है।
यदि केवल –
- स्पेलिंग की गलती
- एक-दो अक्षर गलत
- टाइपिंग की त्रुटि
है, तो ऑनलाइन सुधार संभव हो सकता है |
लेकिन यदि –
पूरा नाम ही बदल रहा है |
उदाहरण –
गलत नाम — रमेश
सही नाम — राकेश
तो इस प्रकार का संशोधन ऑनलाइन नहीं होगा |
ऐसे मामलों में संबंधित तहसील में आवेदन करना होगा तथा आवश्यकतानुसार न्यायालय/राजस्व अधिकारी के माध्यम से नाम संशोधन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी |