अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड में Email ID लिंक नहीं किया है | तो अब यह जरूर कर लें | UIDAI के नए अपडेट के बाद आप आधार ऐप के माध्यम से अपनी Email ID जोड़ सकते हैं | इससे भविष्य में कई ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने मे और भी आसानी हो जाएगी |
Email ID जोड़ने के फायदे
- OTP प्राप्त करने का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा |
- मोबाइल आपके पास न होने पर भी Email के माध्यम से OTP प्राप्त किया जा सकता है|
- कभी कभी ऐसा होता है | आपके मोबाइल मे रिचार्ज ना होने करण आपके OTP आना बन हो जाते है |
- आधार से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करना आसान होगा |
1. Email ID को जोड़ने के लिए जरूरी ऐप डाउनलोड करें
सबसे पहले Google Play Store से ये दोनों ऐप डाउनलोड करें |
- आधार कार्ड App
- आधार कार्ड फेस Authentication ऐप
2. Aadhaar App में Login करें
- Aadhaar App खोलें |
- कोई सा मोबाइल नंबर जो आपके मोबाइल चल रहा है | जिसमे रिचार्ज होना चाहिए उस नंबर से लॉग इन करे |
- अपना आधार नंबर दर्ज करें |
- Face Authentication के माध्यम से सत्यापन करें |
- यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तब भी उपलब्ध विकल्पों के अनुसार लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें |
- 3. Face Authentication करें
- Aadhaar Face Authentication App की सहायता से अपना चेहरा स्कैन करें |
- सफल Face Authentication के बाद ऐप की सभी सुविधाएँ खुल जाएँगी |
4. Email ID Update विकल्प खोलें
- ऐप में Email ID वाले विकल्प पर जाएँ |
- यदि Email पहले से जुड़ी होगी, तो वह दिखाई देगी |
- यदि Email लिंक नहीं है, तो Not Linked लिखा दिखाई देगा |
- अब Continue to Update Email ID पर टैप करें |
5. मोबाइल OTP सत्यापित करें
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगी |
- OTP दर्ज करके आगे बढ़ें |
6. नई Email ID दर्ज करें
- अपनी सक्रिय Email ID दर्ज करें |
- Email पर प्राप्त OTP डालकर सत्यापन पूरा करें |
7. दोबारा Face Authentication करें
- निर्देशानुसार अपना चेहरा स्कैन करें |
- सफल सत्यापन के बाद Email अपडेट की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी |
8. अपडेट होने का इंतजार करें
- Email ID तुरंत अपडेट नहीं होती |
- सामान्यतः 24 से 48 घंटे के भीतर अपडेट पूरा हो सकता है |
Email ID लिंक होने के बाद क्या फायदा होगा?
- जरूरत पड़ने पर Email पर OTP प्राप्त कर सकेंगे |
- कई ऑनलाइन आधार सेवाओं का उपयोग और आसान होगा |
- मोबाइल उपलब्ध न होने की स्थिति में भी Email के माध्यम से OTP प्राप्त कर सत्यापन करने का विकल्प मिल सकता है |
- आधार से जुड़ी नई डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाना आसान होगा |
जरूरी सलाह
आज ही अपने आधार कार्ड में Email ID जोड़ें और अपने परिवार, दोस्तों एवं आस पास के लोगों को भी इस नई सुविधा के बारे में जानकारी दें, ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें |