उत्तर प्रदेश ग्रामीण शौचालय के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानिए पूरा आसान तरीका
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और सरकारी योजना के तहत शौचालय बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं | तो अब ये स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के माध्यम से पात्र परिवार घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | इसके लिए सबसे पहले आपको स्वच्छ भारत मिशन ( SBM ) के पोर्टल पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है | रजिस्ट्रेशन के बाद अपने यूजर आईडी मोबाइल नंबर होगा और पासवर्ड OTP से लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरना होता है | आवेदन करते समय सभी जानकारी सही सही भरें ताकि आगे किसी प्रकार की समस्या न आये |
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले कुछ आवश्यक दस्तावेज अपने पास तैयार रखें | इनमें सबसे महत्वपूर्ण आधार कार्ड, बैंक पासबुक और निवास संबंधी जानकारी होती है | जिस बैंक खाते में योजना की सहायता राशि प्राप्त करनी है, वह खाता सक्रिय होना चाहिए। इसके अलावा बैंक खाता और आधार कार्ड में दर्ज नाम एक जैसा होना बेहद जरूरी है |
बैंक और आधार में नाम सही होना चाहिए |
यह एक बहुत महत्वपूर्ण जानकारी है जिस पर कई लोग ध्यान नहीं देते | यदि आपके आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम अलग अलग दर्ज है | तो सरकार द्वारा भेजी गई सहायता राशि आने में परेशानी हो सकती है | कई मामलों में DBT के दौरान नाम का मिलान नहीं होने पर भुगतान होने पर आपका भुगतान ( Failed ) हो सकता है | एक बार भुगतान न होने के बाद उसे दो बारा सही करवाने में समय लग सकता है | इसलिए आवेदन करते समय यह जांच कर लें कि आधार और बैंक खाते में नाम सही एवं मेल खाता है |
आवेदन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखे
आवेदन फॉर्म भरते समय कोई भी जानकारी जल्दबाजी में न भरें | सभी दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से मिलाकर दर्ज करें | मोबाइल नंबर सक्रिय रखें ताकि आवेदन से जुड़ी जानकारी और आवश्यक संदेश समय पर प्राप्त हो सकें | आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसकी रसीद या आवेदन संख्या सुरक्षित रख लें, जिससे भविष्य में आवेदन की स्थिति आसानी से देखी जा सकती है |
यदि आप सभी जानकारी सही तरीके से भरते हैं और दस्तावेज भी सही रहते हैं, तो आपका आवेदन बिना किसी परेशानी के आगे बढ़ जाता है | इसलिए आवेदन करने से पहले एक बार सभी दस्तावेजों की जांच जरूर करें | इससे सहायता राशि मिलने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी या समस्या नहीं होगी |
आवेदन का स्टेटस चेक करे
आवेदन का स्टेटस चेक करने के लिए आपको ( SBM ) कई वेबसाइट पर लॉग इन करके आप अपना आवेदन स्टेटस चेक कर सकते है | कि आपका आवेदन रिजेक्ट हुआ या एक्सेप्ट हुआ |
