उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम कैसे जोड़ें?
अगर आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में छूट गया है, या बच्चों का नाम इसलिए नहीं जुड़ पाया क्योंकि उस समय उनका आधार कार्ड नहीं बना था, तो अब आप आसानी से उनका नाम राशन कार्ड में जुड़वा सकते हैं |
किन किन लोगों का नाम जोड़ा जा सकता है?
- जिन बच्चों का नाम पहले नहीं जुड़ा था |
- जिनका आधार कार्ड पहले नहीं बना था |
- परिवार के ऐसे सदस्य जिनका नाम गलती से छूट गया था |
आवश्यक दस्तावेज
- जिन सदस्यों का नाम जोड़ना है उसका आधार कार्ड |
- परिवार के मुखिया का राशन कार्ड नंबर |
- आवश्यकता पड़ने पर अन्य स्थानीय दस्तावेज
आवेदन कहाँ करें?
अपने नजदीकी CSC (जन सेवा केंद्र) पर जाएं। वहीं से राशन कार्ड में नया सदस्य जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन करवा सकते है |
आवेदन करने की प्रक्रिया
जिस सदस्य का नाम जोड़ना है उसका आधार कार्ड साथ लेकर जाएं |
अपना राशन कार्ड नंबर भी साथ रखें |
नजदीकी CSC (जन सेवा केंद्र) पर जाकर राशन कार्ड में नया सदस्य जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाएं |
ऑनलाइन आवेदन पूरा होने के बाद उसकी रसीद (प्रिंट कॉपी) अवश्य लें।
आवेदन जमा होने के बाद संबंधित विभाग अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा |
ऑनलाइन होने के बाद सभी सदस्य के आधार कार्ड कई कॉपी और राशन कार्ड कई ऑनलाइन कॉपी को अपने नजदीकी आपूर्ति विभाग के ऑफिस मे तहसील या ब्लॉक मे हार्ड कॉपी को जमा करना होगा |
सत्यापन पूरा होने के बाद लगभग 10 से 15 दिनों के भीतर नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया जाता है।
आवेदन के बाद क्या करें?
- CSC से मिली आवेदन रसीद संभालकर रखें |
- इसी रसीद की मदद से आप आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं |
- राशन कार्ड का स्टेटस चेक कैसे करे fcs राशन कार्ड की वेबसाइट पर जाना उसमे राशन कार्ड आवेदन की स्थिति चेक करने पर क्लिक करे राशन कार्ड नंबर फिल करे आवेदन कई स्थिति पर क्लिक करे रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक otp जायेगा उसे फिल करे | उसके आपके राशन कार्ड की स्थिति देख सकते हो की आपके सदस्य अपडेट हुए या नही |
महत्वपूर्ण बातें
- सभी सदस्यों का आधार कार्ड सही और अपडेट होना चाहिए।
- आवेदन भरते समय सभी जानकारी सही-सही दर्ज करवाएं |
- आवेदन की रसीद जरूर लें, ताकि भविष्य में स्टेटस चेक करने में आसानी हो |
- यदि दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो सामान्यतः 10–15 दिनों में नाम राशन कार्ड में अपडेट हो जाता है |