जानिए बिना आधार OTP के Farmer Registry कराने का आसान तरीका
1. आधार में मोबाइल नंबर नहीं है?
अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है | आप फिर भी आसानी से अपनी Farmer Registry करवा सकते हैं |
2. Farmer Registry कैसे होगी?
आप अपने नजदीकी ब्लॉक कार्यालय में जाकर Farmer Registry करवा सकते हैं | वहां आपकी पहचान Face Scan (फेस स्कैन) के माध्यम से की जाएगी और आपकी रजिस्ट्री पूरी हो जाएगी। या आप अपने नजदीकी csc केंद्र पर जाकर भी अपने फार्मर रजिस्ट्री करवा सकते हो csc पर भी अको otp की जरुरत नही होगी पड़ेगी फिंगर के माध्यम से Farmer Registry हो जाएगी |
3. पंचायत सहायक से भी करा सकते हैं
यदि आपके गांव या ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक कार्यरत है, तो आप उनसे संपर्क करके भी Farmer Registry करवा सकते हैं | यह प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है |
4. OTP की जरूरत नहीं पड़ेगी
Face Scan के जरिए Farmer Registry होने पर आपको आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP की आवश्यकता नहीं होती जिससे बिना मोबाइल नंबर के भी काम हो जाता है |
5. फिर भी आधार में मोबाइल नंबर जरूर अपडेट कराएं
Farmer Registry बिना मोबाइल नंबर के हो सकती है | लेकिन भविष्य में e-KYC, सरकारी योजनाओं और अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए आधार में मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत जरूरी है |
6. Farmer Registry क्यों जरूरी है?
यदि आपने Farmer Registry नहीं करवाई, तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है |
जैसे:-
- PM किसान निधि का पैसा रुक सकता है |
- खाद और बीज लेने मे दिक्कत हो सकती है |
महत्वपूर्ण सूचना
सभी किसान भाई-बहनों से अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द अपनी Farmer Registry करवा लें, ताकि किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो।