आयुष्मान भारत योजना क्या है?
आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र नागरिकों को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है। यदि आप अपना हेल्थ कार्ड स्वयं बनाना चाहते हैं | तो अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन बेहद आसान हो गई है | नीचे पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप समझाई गई है |

आयुष्मान भारत पोर्टल पर लॉगिन करें
- Beneficiary विकल्प चुनें |
- स्क्रीन पर दिखाई देने वाला Captcha Code दर्ज करें |
- अपना मोबाइल नंबर भरें |
- Verify पर क्लिक करें |
- मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करके लॉगिन करें |
लॉगिन करने के बाद आप आयुष्मान के पोर्टल पर पहुंच जाएंगे |
नए हेल्थ कार्ड के लिए आवेदन करें
डैशबोर्ड पर यदि Senior Citizen Health Card (70 वर्ष या उससे अधिक आयु) या नया हेल्थ कार्ड बनाने का विकल्प दिखाई देता है, तो Click Here to Enroll पर क्लिक करें |
आधार नंबर से खोजें
- अपना आधार नंबर दर्ज करें |
- Captcha भरें |
- Search पर क्लिक करें |
यदि No Record Found Linked to Your Aadhaar Number का संदेश आता है | तो इसका मतलब है कि आपका हेल्थ कार्ड अभी तक नहीं बना है | ऐसे में क्लिक हियर विकल्प पर क्लिक करके न्यू कार्ड बना सकते हो |
आधार e-KYC पूरी करें
आधार कार्ड सत्यापन के लिए तीन विकल्प मिलते हैं |
- आधार OTP
- फिंगरप्रिंट
- आइरिस
अधिकांश लोगों के लिए Aadhaar OTP सबसे आसान तरीका है |
- Aadhaar OTP विकल्प चुनें |
- Verify पर क्लिक करें |
- Consent Page पर Yes करके अनुमति दें |
- आधार मे रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा उसको सही स्थान पर दर्ज करें |
सफल सत्यापन के बाद आपकी e-KYC Complete हो जाएगी |
अपनी श्रेणी चुनें
यदि आप किसी सरकारी योजना या सरकारी कर्मचारी श्रेणी में आते हैं तो संबंधित विकल्प चुनें | यदि इनमें से आप कोई भी नही हो तो None of the Above चुनकर Proceed पर क्लिक करें |
अपनी जानकारी जांचें
अब आपके आधार कार्ड की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जैसे-
- नाम
- फोटो
- पता
- जन्म तिथि
यदि सभी जानकारी सही है, तो आगे बढ़ें |
नई फोटो कैप्चर करें
हालांकि आधार की फोटो दिखाई देगी, लेकिन आपको नई Live Photo भी कैप्चर करनी होगी |
- Capture पर क्लिक करें |
- Camera Permission Allow करें |
- नई फोटो लेकर सेव करें |
मोबाइल नंबर लिंक करें
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें |
- Verify पर क्लिक करें |
- प्राप्त OTP दर्ज करें |
इसके बाद आपका मोबाइल नंबर कार्ड से लिंक हो जाएगा |
अन्य जानकारी भरें
अब नीचे दी गई जानकारी भरें –
- Category (SC/ST/OBC/General)
- PIN Code
- District
- Urban या Rural
- Sub-District (तहसील)
- Village/City
यही पता भविष्य में कार्ड भेजने के लिए उपयोग किया जा सकता है |
परिवार के सदस्य जोड़ें (यदि आवश्यक हो)
यदि आपके परिवार में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई अन्य सदस्य है, तो उसकी जानकारी भी जोड़ सकते हैं |
यदि कोई अन्य सदस्य नहीं है, तो I Do Not Have Any Other फेम्लीय मेम्बर विकल्प चुनें |
आवेदन सबमिट करें
सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें |
कुछ ही समय में आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी और आपका आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड बन कर तैयार हो जाएगा |
हेल्थ कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
कार्ड डाउनलोड करने के लिए-
- दोबारा पोर्टल पर लॉगिन करें |
- आधार नंबर दर्ज करें |
- Captcha भरें |
- Search पर क्लिक करें |
यदि कार्ड बन चुका होगा, तो इस बार रिकॉर्ड दिखाई देगा |
अब Download बटन पर क्लिक करके अपना हेल्थ कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं |
हेल्थ कार्ड के प्रमुख फायदे
- एक साल मे ₹5 लाख तक फ्री इलाज की सुविधा मिलती है |
- देश के सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में मुक्त इलाज करा सकते है ।
- ऑनलाइन आवेदन और डाउनलोड की सुविधा।
- आधार के माध्यम से आसान e-KYC
- कार्ड बनने के बाद तुरंत डिजिटल कॉपी डाउनलोड की जा सकती है |